चंदौली, फरवरी 3 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वृक्ष बंधु डॉ परशुराम सिंह को शनिवार की देर शाम प्रधानमंत्री संग्रहालय नई दिल्ली में ग्रीन गार्जियन एंड अर्थ वारियर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। अमेरिका के शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आरके गुप्ता एवं भारत के सुप्रीम कोर्ट के जज केसी गुप्ता के हाथों उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। शहाबगंज विकासखंड के कटवां माफी गांव निवासी डॉ परशुराम सिंह को पिछले दिनों अमेरिका के शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिए जाने का निर्णय लिया गया था। 21 जनवरी को उनके मेल पर जब यह संदेश आया तो उन्हें काफी प्रसन्नता हुई थी। डॉ. सिंह को यह सम्मान ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते दुष्प्रभाव से बचाव की दिशा, पर्यावरण के क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.