गुमला, जनवरी 8 -- गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र के वृंदा प्रखंड में गुरुवार को पंचायत सचिवालय सभागार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के उद्यान प्रभाग गुमला द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के केंद्रीय कृष्णोति योजना अंतर्गत राष्ट्रीय बागवानी मिशन का राज्य स्तरीय पांच दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम में डॉ. विकास चतुर्वेदी ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनकी जानकारी ली और किसानों को कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। मयंक कुमार ने वैज्ञानिक खेती,फसलों में होने वाली बीमारियों और उनके उपचार की जानकारी देते हुए कमर्शियल फसल लगाने और ड्रैगन की खेती करने की सलाह दी।इस प्रशिक्षण में 54 लाभांवित किसानों ने भाग लिया और कृषि की नई तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। मौके पर मुखिया सत्यावती दे...