गुमला, जून 19 -- गुमला, प्रतिनिधि। वृंदावन से गुमला पहुंचे संतो की टोली ने बुधवार को डीसी प्रेरणा दीक्षित से मुलाकात कर जिले के गोचर भूमि को आबाद बनाने की मांग की। जिले के पवित्र धार्मिक स्थल आंजन धाम व बाबा टांगीनाथ के दर्शन-पूजन को लेकर यहां पहुंचे वृंदावन श्रीधाम के रणधीर महाराज,मदन महाराज व आचार्य शरद चंद्र आर्य ने जिलाधिकारी गौवंश संवर्द्धन-संरक्षण की व्यवस्था बहाल करने की मांग की। और बताया कि 19-20जून को रांची के हटिया में राष्ट्रीय स्तर पर देशी गायों के संरक्षण-संवर्द्धन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी है। इस दौरान गाय के दूध की महत्ता व उसके अवशिष्ट की उपयोगिता पर भी चर्चा की गयी। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनूपचंद्र अधिकारी,बालकेशवर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.