मथुरा, मई 24 -- मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की 106वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में हुई। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में 6 प्रस्तावों को पास किया गया। वृंदावन-राधाकुंड रोड पर 62 एकड़ में टाउनशिप का भी प्रस्ताव पास किया गया। प्राधिकरण सचिव ने बोर्ड को अवगत कराया कि प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत आवासीय/अनावासीय सम्पत्तियों की ई- नीलामी हेतु पंजीकरण खोले जाने की कार्रवाई की जा रही है। बैठक में वृंदावन-राधाकुंड रोड पर ग्राम जुल्हेंदी व कोन्हई पर न्यू टाउनशिप (होबल वृंदावन टाऊनशिप) की डीपीआर स्वीकृति के संबंध में प्रस्ताव रखा गया। मल्टीमीडिया प्रस्तुतीकरण के माध्यम से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बोर्ड को बताया कि लगभग 62 एकड़ में यह टाउनशिप विकसित की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.