लखनऊ, अगस्त 28 -- वृंदावन योजना सेक्टर-वन बी में सीवर जाम होने से गंदा पानी गलियों से होते हुए लोगों के घरों में घुस रहा है। लोग बेबस हैं। उनको समझ नहीं आ रहा कि किसके पास जाएं और समस्या का समाधान हो सके। आक्रोशित लोगों ने एकजुट होकर नगर निगम और आवास विकास के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। संगीता देवी निवासी वन-बी/18/309 नीलम, दीपा सिंह, प्रमिला पाल, रामरती, नरेन्द्र सिंह, राम विलास, सुनीता आदि ने बताया कि थोड़ी सी बारिश होते ही हालात और बिगड़ जाते हैं। कमरे और शौचालय तक सीवर का पानी भर जाता है। जिससे पूरे घर में गंदगी और बदबू फैल जाती है। इस माहौल में रहना मुश्किल हो गया है। संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार मंडरा रहा है। कई घरों में लोग बीमार हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जलकल विभाग और नगर निगम ने कोई ठोस कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.