लखनऊ, अक्टूबर 13 -- सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के पुस्तकालय स्थापना अभियान के तहत रविवार को वृन्दावन योजना के तीन आरडब्लूए- हिमालय एन्क्लेव, कैलाश एन्क्लेव और नीलगिरी एन्क्लेव में एक-एक पुस्तकालय स्थापित किया गया। इन पुस्तकालयों में ज्ञान, विज्ञान, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रनिर्माण और महापुरुषों की जीवनी से संबंधित प्रेरणादायक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। अब तक 37 आरडब्लूए में पुस्तकालयों की स्थापना की जा चुकी है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का लक्ष्य सरोजनीनगर की सभी 104 आरडब्लूए को ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है। इस अवसर पर हिमालय एन्क्लेव के अध्यक्ष गोमती द्विवेदी, डॉ पीके गुप्ता, डॉ वीके गुप्ता, आईपी द्विवेदी, अशोक श्रीवास्तव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.