मथुरा, अप्रैल 6 -- भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की धूम रविवार को कृष्णनगरी में भी मची रही। यहां के राम मंदिरों में विभिन्न आयोजन धूमधाम से किए गए। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य भगवान राम का अभिषेक किया गया। पवित्र नदियों के जल और जड़ी बूटियों के द्रव्य के साथ दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक हुआ। इसके बाद बेशकीमती रत्नों से जड़ित हार, मुकुट भगवान को धारण कराए गए। बांके बिहारी कॉलोनी क्षेत्र स्थित प्राचीन कौशल किशोर राम मंदिर में महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी के सानिध्य में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का पञ्चामृत से अभिषेक कर उनका अत्यंत दिव्य व भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही उनकी विशेष आरती की गई। तत्पश्चात आचार्य लवदेव चतुर्वेदी के द्वारा भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की बधाइयों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया गया। वहीं खेल-खिलौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.