गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। वृंदावन में गेस्ट हाउस बुक करवाने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 50 हजार रुपये की ठगी हो गई। इस सिलसिले में थाना साइबर अपराध, मानेसर में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-80 स्थित गोदरेज फ्रंटियर के जी टावर निवासी उत्सव गांगूली ने पुलिस में शिकायत दी कि उसने गूगल पर वृंदावन में गेस्ट हाउस के लिए वेबसाइट की तलाश कर रहा था। 29 से 31 मार्च तक वह अपने परिवार के साथ वृंदावन जाना चाहता था। गूगल पर उसने इस्कॉन वृंदावन गेस्ट हाउस की एक साइट देखी। इसके माध्यम से उसने गेस्ट हाउस बुक करवाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया। उसने बताया कि वेबसाइट पर जाने के बाद उसकी एक युवक से बातचीत शुरू हो गई। उसने करीब 50 हजार रुपये युवक के बताए गए नंबर पर भेज दिए। बाद में ठगी का अहसास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.