मथुरा, फरवरी 19 -- वृंदावन के गेस्ट हाउस में लगी आग प्रकरण में विद्युत सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की और क्षेत्रीय इंजीनियरों से जानकारी ली। विद्युत सुरक्षा विभाग का कहना है कि गेस्टहाउस ने उनसे एनओसी नहीं ली थी। वृंदावन में रुकमणि विहार स्थित सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस में पिछले दिनों आग लग गई थी। आग की चपेट में वहां रखा ट्रांसफार्मर आ गया। केबिलें जल गईं थीं। गेस्टहाउस संचालक ने 45 किलोवाट कॉमार्शियल का आवेदन किया था और इसका पैसा जमा कर दिया था। जिसके बाद ट्रांसफार्मर लगा दिया गया लेकिन उसे चार्ज नहीं किया था। उसका अस्थायी कनेक्शन चालू था। आग लगने की घटना के बाद विद्युत सुरक्षा विभाग के उपनिदेशक प्रवीन कुमार ने सहायक निदेशक मथुरा निधि जादौन, एसडीओ वृंदावन संदीप वाष्र्णेय के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और कनेक्शन के बारे ...