रुडकी, मार्च 12 -- श्री राधा माधव सेवा मंडल की ओर से मंगलवार रात होली के मौके पर रामनगर स्थित रामलीला मैदान में 19 वां फाग महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वृंदावन व गुजरात से आए कलाकारों द्वारा भजनों पर झांकियों की प्रस्तुति दी। रामनगर स्थित रामलीला मैदान में होली मिलन कार्यक्रम में लठमार होली, लड्डू होली, फूलों की होली व भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में लुधियाना के प्रसिद्ध भजन गायक प्रिंस छाबड़ा ने होली के गीतों व भजनों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन गायक प्रिंस छाबड़ा द्वारा अनेकों भजन की अमृत वर्षा की गई। जिसमें फूलों में सज रहे श्री वृंदावन बिहारी, रंग में रंग दई बांह पकड़ लई लाजन मर गई होली में, नी में नचना श्याम दे नाल नी आज मैनु नच लेंन दे ,बाजे बरसाने में नगाड़ा की होली आई सारा सारा, श्याम होली खेलने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.