सहारनपुर, जून 5 -- मंडलायुक्त एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के चेयरमैन अटल कुमार राय ने मंगलवार को शहर में चल रही स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधूरी परियोजनाओं को शीघ्रता से गुणवत्ता सहित पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि काम में कोताही करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। उन्होंने अंबाला रोड स्थित हैबीटेट सेंटर, स्मार्ट गैराज, हकीकत नगर स्थित वूमेन हॉस्टल, सीनियर सिटीजन सेंटर तथा ढमोला पुल की रिटेनिंग वॉल का निरीक्षण किया। हैबीटेट सेंटर की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तीन शिफ्टों में कार्य कराकर अगस्त तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्मार्ट गैराज की धीमी प्रगति और जलनिकासी प्रबंधन को लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए कि जून में हर हाल में कार्य पूर्ण हो। ढमोला पुल की रिटेनिंग व...