रांची, मार्च 24 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। भारत सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में आयोजित खेलो इंडिया वूमेंस वूशु लीग में डकरा की शीतल कुमारी ने रजत पदक जीत कर राज्य सहित कोयलांचल का नाम रौशन किया है। शीतल बहुत ही गरीब परिवार से है। पिता राम रतन गंझू मजदूरी करते हैं और माता बचपन में ही गुजर गई है। शीतल को रजत पदक मिलने की खबर मिलते ही पिता रामजतन भावुक हो उठे, उन्होंने शीतल की सफलता का श्रेय प्रशिक्षक रजी अहमद को देते हुए भावुक हो गए। पिता रामजतन ने बताया कि आर्थिक स्थिति दयनीय होने के बावजूद भी शीतल पढ़ाई के साथ-साथ खेल में रुचि रखती थी। पता चला कि डकरा में गरीब बच्चों को रजी अहमद वूशु का प्रशिक्षण देते हैं। उनसे मुलाकात कर शीतल को उनके सुपुर्द किया। वूशु प्रशिक्षक रजी अहमद ने शीतल की हर संभव मदद करते हुए उन्हें निशुल्क 5 वर्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.