धनबाद, मई 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता झारखंड वुशू संघ की ओर से आयोजित 21वीं झारखंड राज्य वुशू प्रतियोगिता में धनबाद को दबदबा रहा। जिला को ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। धनबाद के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में सुमित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं अभिजीत सिंह, आयुष कुमार, पायल गोरी को रजत पदक तथा जीशान अंसारी, अविनाश यादव, रवि थापा को कांस्य पदक मिला। संघ के जिला अध्यक्ष तेज प्रकाश मिश्रा, महासचिव दिनेश यादव, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, महेंद्र प्रताप सिंह, ब्रह्मदेव यादव, राहुल आनंद, प्रकाश कुमार माहतो, कुसुम महतो, पिंटू कुमार, अभिमन्यु कुमार, खुशबू कुमारी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.