जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर । फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 18 रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। बिलासपुर में गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से करीब 700 चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया था। झारखंड की 33 सदस्यीय टीम ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक सुशांत शुक्ला ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.