गाज़ियाबाद, जनवरी 10 -- - मोदीनगर के काजमपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में 23 राज्यों की 270 बालिका खिलाड़ी ले रहीं है भाग मोदीनगर, संवाददाता। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित काजमपुर गेट के पास बैंक्वेट हॉल में चल रही चार दिवसीय वुमेंस नेशनल वेटलिफ्टिंग लीग में शनिवार को दूसरे दिन 53 और 58 किग्रा वर्गों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। वुमेंस वेटलिफ्टिंग के राष्ट्रीय कोच और द्रोणाचार्य अवार्डी विजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन 53 और 58 किलोग्राम वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। यूथ सेक्शन 53 किग्रा वर्ग में एनसीओई की निशा ने 140 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि शिवानी शर्मा ने रजत और पूनम पटेल में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा जूनियर सेक्शन 53 किग्रा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.