रुद्रपुर, फरवरी 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वुडबॉल महिला प्रतियोगिता का आयोजन एसबीएस महाविद्यालय रुद्रपुर के खेल मैदान में किया गया। इसमें एसबीएस महाविद्यालय रुद्रपुर ओवरऑल विजेता रहा, जबकि डीएसबी परिसर नैनीताल उपविजेता रहा। मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ एसबीएस महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एएन सिंह और यूनिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुंदन राठौर ने किया। प्रतियोगिता में एसबीएस महाविद्यालय रुद्रपुर, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, डीएसबी परिसर नैनीताल और आईएमटी कॉलेज काशीपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। टीम इवेंट में एसबीएस रुद्रपुर ने पहला और डीएसबी परिसर नैनीताल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सिंगल इवेंट में एसबीएस रुद्रपुर प्रथम और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी द्वितीय स्थान पर रहा। डबल्स इवेंट में एमबीपीजी क...