महाराजगंज, फरवरी 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सुबह 10.10 बजे जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति परखी। अचानक वीसी के माध्यम से सबको आनलाइन किया तो नौ अधिकारी गैर हाजिर मिले। इस पर सख्ती दिखाते हुए डीएम ने नियमित रूप से जनसुनवाई करने का निर्देश दिया। हिदायत दी कि आगे ऐसा होने पर कार्रवाई तय है। जिलाधिकारी ने वीसी कर एक-एक अधिकारी का नाम लेकर कार्यालय में उनकी उपस्थिति को वीडियो कॉल के माध्यम से जांचा। इस दौरान बीडीओ लक्ष्मीपुर, धानी व परतावल अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार जिलास्तरीय अधिकारियों में डीसी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उपनिदेशक कृषि, जिला उद्यान अधिकारी, डायट प्राचार्य, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, डीसी राज्यकर वीसी में नहीं मिले। जिलाधिकारी ने समस्त अनुपस्थित अधिकार...