मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर सफाई दी और कहा कि उनपर लगे जातिवाद के सारे आरोप गलत हैं। वह पूरी तरह से अब ठीक हैं। पिछले दिनों उनकी सेहत के लिए जो भी अफवाह उड़ी थी वह पूरी तरह बेबुनियाद है। कुलपति पर जातिवाद करने की शिकायत राजभवन से की गई है। वीसी ने कहा कि उनपर भूमिहारवाद का आरोप है, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने योग्यता देखकर विवि में अधिकारी बनाया न कि जाति देखकर। उनके आने से पहले भी विवि में छह भूमिहार अधिकारी थे और अब भी छह ही हैं। प्रेसवार्ता में बीआरएबीयू के प्रॉक्टर प्रो. विनय शंकर राय ने कहा कि पिछले दिनों जो बात सामने आई वह पूरी तरह गलत है। प्रॉक्टर ने कॉलेजों के संबद्धन पर कहा कि पिछलीबार वीसी ने खुद ही कॉलेजों का निरीक्षण किया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.