मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने शुक्रवार को विवि के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। निरीक्षण में विभिन्न विभागों के दर्जन भर कर्मी गायब मिले। उनके नाम रजिस्टर में दर्ज किए गए हैं। निरीक्षण में शामिल विवि के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण में गायब मिले कर्मचारियों को शोकाज किया गया है। उसके वेतन कटौती की भी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सुबह 11 बजे कुलपति अपने कार्यालय से निकलकर प्रशासनिक भवन के सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण शुरू किया। इससे पहले प्रशासनिक भवन के सभी गेट बंद करा दिए गए। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने रजिस्ट्रार कार्यालय, परीक्षा विभाग, डिग्री सेक्शन में जाकर कर्मियों की उपस्थिति जानी...