गोरखपुर, जुलाई 4 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि के कुलपति का कार्यालय गुरुवार को एडमिन ब्लॉक के मुख्य भवन में शिफ्ट हो गया। अब तक कार्यालय का संचालन गेस्ट हाउस से किया जा रहा था। वीसी कार्यालय का संचालन फरवरी 2023 में फैकल्टी सेंटर में शुरू हुआ था। 15 फरवरी 2023 को इसी फैकल्टी सेंटर में ओपीडी की शुरुआत की गयी थी। इसके कई माह बाद कुलपति कार्यालय के साथ ही रजिस्टार, परीक्षा नियंत्रक, वित्त नियंत्रक के साथ ही अन्य कार्यालय गेस्ट हाउस में शिफ्ट हुआ था। वर्तमान में विवि का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लोकार्पण किये जाने के बाद कुलपति कार्यालय को मुख्य भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। जल्द ही रजिस्टार के साथ ही अन्य अधिकारियों के कार्यालय इसी भवन में शिफ्ट करा दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.