बांका, दिसम्बर 15 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रविवार को शहर के आरएमके खेल मैदान पर आयोजित एकदिवसीय है वीवो स्वाति एंटरप्राइजेज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के वीवो कंपनी के कर्मियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन शुभारम्भ आरएमके उच्च विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार और बांका थाना के SI राहुल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ किया। इस प्रतियोगिता में जिले के कुल चार टीमों वीवो टाइटन, वीवो सुपर स्ट्राइकर, गोल्डन हॉक्स और वीवो सुपर स्ट्राइकर की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वीवो टाइटन और गोल्डन हॉक्स के बीच खेला गया। जिसमें वीवो टाइटन की टीम ने गोल्डन हॉक्स को पटकनी देते हुए फाइनल में जगह बनाया। जबकि दूसरे मैच में वीवो स्ट्राइकर की टीम ने वीवो सुपर स्ट्राइकर टीम को हराकर फाइनल का र...