रांची, मई 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में बुधवार को रांची और हटिया स्टेशन जगमगा उठा। स्टेशनों को आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। भारतीय रेल ने वीर सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए यह अनूठा आयोजन किया। इस दौरान तिरंग की रोशनी में नहाए रेलवे परिसर देशभक्ति के गीतों से भी गूंज उठा। स्टेशनों पर लगी स्क्रीनों पर राष्ट्र भक्ति से जुड़े वीडियो और तस्वीरों को प्रदर्शित कर यात्रियों में राष्ट्र प्रेम की भावना भरने का काम किया गया। रेल मंत्रालय के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेल भी देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्रा कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.