बाराबंकी, फरवरी 20 -- रामसनेहीघाट। तहसील क्षेत्र के संतोषी का पुरवा मजरे सनौली गांव निवासी एवं सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट सर्वेश कुमार तिवारी को पूरे राजकीय सम्मान और सैन्य गरिमा के साथ अंतिम विदाई दी गई। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर आंख नम दिखाई दी। परिजनों के मुताबिक कमांडेंट सर्वेश कुमार तिवारी की तैनाती पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में बांग्लादेश सीमा पर थी। लगभग 40 दिन पहले उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। प्रारंभिक उपचार विभागीय अस्पताल कोलकाता में कराया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 15 दिनों तक इलाज चला। ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.