हरिद्वार, मार्च 23 -- शहीद दिवस पर रविवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा हरिद्वार के भगत सिंह चौक पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उनके द्वारा देश की आजादी में दिए गए बलिदान को याद किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के शहर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि आज के दिन भारत माता के तीन वीर सपूतों ने हंसते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ इंकलाब का नारा बुलंद किया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट और राजीव भार्गव ने कहा कि तीनों वीर सपूतों का शहीदी दिवस पर सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि समाज में जहां भी अन्याय हो, उसके खिलाफ न्याय के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.