अलीगढ़, जुलाई 12 -- अलीगढ़, संवाददाता। जैन समाज ने शुक्रवार को पूरी श्रद्धा से वीर शासन जयंती मनाई। यह पर्व भगवान महावीर के प्रथम उपदेश के स्मरण में मनाया जाता है, जिसे जैन धर्म में युग परिवर्तन दिवस भी कहा जाता है। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। श्री दिगम्बर जैन महासमिति के प्रांतीय महामंत्री राजीव जैन ने बताया कि लगभग 2500 वर्ष पूर्व भगवान महावीर ने कृष्ण प्रतिपदा के दिन विपुलाचल पर्वत पर अपना पहला उपदेश दिया था। जिसे दिव्यध्वनि कहा गया। इसी दिन से भगवान महावीर के शासन काल की शुरुआत मानी जाती है। जिसे वीर शासन का प्रारंभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि यह पर्व जैन धर्म में विशेष महत्व रखता है और समाज को अहिंसा, सत्य, त्याग और सदाचार जैसे मूल्यों की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.