साहिबगंज, मार्च 2 -- पतना। प्रखंड के घटियारी ईमली चौक में आदिवासी जागवार बैसी की ओर से वीर शहीद बजल सोरेन का जयंती मनाई गई। इस क्रम में ग्राम प्रधान के पुत्र कोरनेल हांसदा, शिक्षक लाउस हांसदा, रमेश हेम्ब्रम व संगठन के अन्य लोगों द्वारा चौक स्थित वीर बजल सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस क्रम में लाउस हांसदा ने वीर बजल सोरेन के इतिहास पर प्रकाश डाला। वहीं घटियारी के बजल कल्ब फुटबॉल कल्ब की ओर से आयोजन फुटबॉल टुर्नामेंट के सदस्यों भी माल्यार्पण किया। मौके पर मनोज हेम्ब्रम, रवि बेसरा, संजु मुर्मू, बिरजु सोरेन, माईकल सोरेन, मरकुश हेम्ब्रम, कुंवर मुर्मू, हेमलाल मरांडी, चतुर सोरेन, सोम हेम्ब्रम व अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.