सिमडेगा, फरवरी 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वीर शहीद तेलंगा खड़िया की 220 वीं जयंती सोमवार को मनाई जाएगी। मौके पर लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर पाहन इग्नासियुस खडिया और पाहन मिखाईल खडिया ने संयुक्त रुप से पूजा अर्चना की। मौके पर डी सोहोर, पी कुलकांत केरकेटटा, अमित डुंगडुंग, रैमोन बा:, ग्लोरिया सोरेंग, इसिदोर केरकेटटा, जाने बिलुंग, इंदूरानी किड़ो, फुलजेंसिया बिलुंग, जोर्ज खडिया सहित कई लोग उपस्थित थे। जमींदारी प्रथा के खिलाफ थे तेलंगा खड़िया: मतियस कुल्लू घोड़बहार स्थित स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए समिति के अध्यक्ष मतियस कुल्लू ने कहा कि वीर शहीद तेलंगा खड़िया अंग्रजो के खिलाफ तथा जमींदारी प्रथा के खिलाफ लड़ाई-लड़ते शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि आज समाज को तेलंगा खडिया से प्र...