बुलंदशहर, मई 26 -- बुलंदशहर। 23 वर्ष पूर्व दो आतंकियों को मौत के घाट उतारकर देश की रक्षा करते हुए शहादत प्राप्त करने वाले वीर अर्जुन सिंह को उनके 23वें बलिदान दिवस पर लोगों ने याद किया। वीर शहीद के परिजनों के साथ लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। लोगों ने बताया कि आज ही के दिन भाजपा के तत्कालीन सांसद व रसायन एवं उर्जा मंत्री डॉ. छत्रपाल सिंह, माध्यमिक शिक्षा मंत्री महेन्द्र यादव सहित नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा चार घोषणाएं की गईं थीं। जिसमें कहा गया था बाईपास रोड का नाम बदलकर शहीद अर्जुन सिंह मार्ग कराना, शहीद के घर को जाने वाले रास्ते पर शहीद द्वार का निर्माण कराना, राधानगर का नाम बदलकर शहीद वीर अर्जुन सिंह रखना तथा उचित स्थान देखकर शहीद स्मारक का निर्माण कराना था। शहीद की पत्नी सुमन का कहना है कि आज से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.