प्रयागराज, मार्च 12 -- अमर क्रांतिकारी श्रद्धांजलि समूह ने बुधवार को नारायण वाटिका मुट्ठीगंज में अमर क्रांतिकारियों की याद में फूल और गुलाल के संग होली खेली। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष राजेश केसरवानी ने कहा कि आज हमें अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए राष्ट्र के रंग में रंगना होगा। संचालन मनोज मिश्रा ने किया। संयोजक अजय अग्रहरि और शत्रुघ्न जायसवाल रहे। इस अवसर पर कुमार नारायण, दिनेश सिंह, विजय वैश्य, दिनेश सिंह, प्रमोद मोदी, मनोज मिश्रा, कमलेश कुमार, दिनेश विश्वकर्मा ,नीरज केसरवानी, सुनील दुबे आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.