औरैया, जनवरी 1 -- शहर के इंडियन ऑयल तिराहा स्थित वीर विजय हनुमान मंदिर पर चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह के समापन अवसर पर विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, हास्य-व्यंग्य और देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष संदीप अवस्थी रानू, मुख्य अतिथि राघव मिश्रा अध्यक्ष नगर पंचायत दिबियापुर और ग्राम प्रधान बूढ़ादाना मोहित सिंह ने मां शारदा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कवयित्री रश्मि मनोज ने सरस्वती वंदना से काव्य पाठ की शुरुआत की। इससे पूर्व श्रीमद्भागवत कथा में सहयोग करने वाले, मंदिर निर्माण और मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा में अंशदान देने वालों के साथ जनपद के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। काव्य पाठ की शुरुआत कृष्ण कुमार 'कृष्णा' ने अपनी ग़ज़ल ...