लातेहार, फरवरी 18 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के डाढ़ा पंचायत के करमाही स्थित धर्मकुड़िया भवन में सरना पड़हा धर्म प्रार्थना सभा के बैनर तले वीर बुधू भगत जयंती व झंडा बदली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रार्थना धर्म सभा के जिलाध्यक्ष अशोक उरांव सहित अन्य ने वीर बुधू भगत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात् सरना झंडा की बदली प्रार्थना सभा की पारंपरिक रीति रिवाज के साथ किया गया। उपस्थित महिला पुरुषों को जिलाध्यक्ष अशोक ने कहा कि वीर बुधू गुरिल्ला युद्ध के महानायक थे। इनके नेतृत्व में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी गई थी। साथ ही छोटानागपुर के कोल व लूरका विद्रोह के भी नेता थे। वीर बुधू महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुनिया उरांव,प्रखंड अध्यक्ष जयपाल उरांव,ललिता उरांव,सुरेश उरांव,सचू उरांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.