रांची, फरवरी 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। अमर शहीद वीर बुधु भगत हुही मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को अरगोड़ा स्थित बुधु भगत चौक पर कोल विद्रोह के महानायक वीर बुधु भगत का 194वां शहादत दिवस मनाया गया। समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप तिर्की ने कहा कि 1875 की क्रांति को देश का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम माना जाता है, परंतु उससे दशकों पूर्व 1831-32 में ही छोटानागपुर की धरती पर ब्रिटिश शासन, जमींदारों और साहूकारों के शोषण के विरुद्ध वीर बुधु भगत के नेतृत्व में क्रांति का शंखनाद हो चुका था। कार्यक्रम में अरगोड़ा के सुखाड़ी पाहन, शिबू पाहन, शहीद बुधु भगत के वंशज शिवपूजन भगत, गोपाल उरांव, परमेश्वर भगत, महादेव उरांव समेत अन्य लोग उपस्थित थे। केंद्रीय सरना समिति ने भी दी श्रद्धांजलि इधर, कोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.