कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली से प्रेरणादायक यात्रा पर रांची के लिए निकली वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन टीम शनिवार को कानपुर से आगे की मंजिल को रवाना हो गई। साइक्लोथॉन को कानपुर से कर्नल सीएस मेहरा, कमांडिंग ऑफिसर, 55 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने रवाना किया। औरैया में रात्रि विश्राम के बाद साइक्लोथॉन दिवस-14 आगे की यात्रा के लिए इटावा की ओर प्रस्थान करेगा। जहां यह सहनशक्ति, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की अटूट भावना को निरंतर आगे बढ़ाएगा। यह साइक्लोथॉन एनसीसी निदेशालय बिहार एवं झारखंड तथा एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रांची के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जो राष्ट्र निर्माण, युवा सशक्तिकरण और भारत की गौरवशाली वीर परंपरा के उत्सव के प्रति एनसीसी की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.