कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर। श्री गुरु सिंह सभा, लाटूशरोड श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशपर्व 25 से 27 दिसंबर तक मनाएगी। 25 को लाटूशरोड गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। 26 को मोतीझील में लंगर की सेवा होगी। 27 को यहां प्रकाशपर्व मनाया जाएगा। इस बीच वीर बाल दिवस को लेकर बड़े स्तर पर असमंजस चल रहा था। सिख वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष गुरविंदर सिंह छाबड़ा विक्की ने बताया कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री के आवास पर 26 दिसंबर को आयोजन होगा। इससे पहले प्रकाशोत्सव को देखते हुए नगर में वीर बाल दिवस के तहत 22 दिसंबर को छात्र शृंखला बनाई जाएगी जिसमें 300 से ज्यादा विद्यालय भाग लेंगे। 23 दिसंबर को मोतीझील में गुरमत समागम होगा। इसे लेकर किसी तरह का अब विवाद नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...