मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 26 -- गुरु गोविंद सिंह के चार साहेबजादों का शहीदी दिवस वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं द्वारा शुक्रवार को पुरकाजी मंडल अध्यक्ष अजय पंवार के नेतृत्व में पुरकाजी गुरुद्वारा प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्माओं को श्रंद्धाजलि दी गई। कार्यक्रम में गुरुद्वारा ग्रन्थी बाबा से हरप्रीत सिंह व पूर्व भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल और मंडल अध्यक्ष द्वारा गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में भारत भूषण खुल्लर, उमेश ,संजय वर्मा, डॉ संदीप वर्मा, निर्दोष जैन, संदीप गोयल, विपिन गोयल, धर्मेंद्र तोमर, नरेश मिगलानी, सचिन गुर्जर, अर्जुन गुप्ता, सुशील वर्मा, केपी सिंह, उत्तम राणा, विपुल विक्रम, संजीव खुल्लर, रजत सोढ़ी, विकास मेहता, अन्नू चौधरी, रचि...