बदायूं, दिसम्बर 25 -- बदायूं। जिले में वीर बाल दिवस के अवसर पर 26 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डीएम अवनीश राय ने बताया कार्यक्रम सुबह 10.45 बजे कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य वीर बालकों के अद्वितीय साहस, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए बालक-बालिकाओं में देशप्रेम, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से चयनित बालक-बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...