गुड़गांव, दिसम्बर 17 -- गुरुग्राम। छोटे वीर साहिबजादों की शहीदी की याद में वीर बाल दिवस पर सैंड ऑफ आर्ट शो के माध्यम से उनकी जीवन गाथा दिखाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन आगामी शुक्रवार को गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल सुशांत लोक में होगा। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की तरफ से सैंड ऑफ आर्ट शो का आयोजन किया जाएगा। शो के माध्यम से गुरु गोबिंद सिंह के 4 साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह व फतेह सिंह की शहादत, मुगलों के जुल्म और साहिबजादों की वीरगाथा को युवा पीढ़ी के समक्ष रखा जाएगा। साहिबजादों की वीरगाथा विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...