गुड़गांव, दिसम्बर 24 -- गुरुग्राम। वीर बाल दिवस के अवसर पर हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग और जिला प्रशासन गुरुग्राम की ओर से एसजीटी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में सफर-ए-शहादत विषय पर आधारित भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिख इतिहास में चार साहिबजादों के अद्वितीय साहस, त्याग और शहादत की गाथा को जनमानस, विशेषकर युवा पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा। लाइट एंड साउंड शो में सिख इतिहास की प्रमुख घटनाओं को अत्यंत प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ दर्शाया गया। गुरु तेग बहादुर साहिब के सर्वोच्च बलिदान से लेकर चमकौर साहिब की ऐतिहासिक लड़ाई और साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह व साहिबजादा बाबा फतेह सिंह की शहादत तक की यात्रा को आधुनिक एलईडी विजुअल्स, प्रकाश, ध्वनि प्रभाव, एनिमेशन और वीएफएक्स के माध्यम से जीवंत किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.