हजारीबाग, दिसम्बर 26 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। वीर बाल दिवस पर सागर भक्ति संगम के तत्वाधान में स्थानीय स्वर्ण जयंती पार्क में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु गोविंद सिंह पर आधारित गीत से हुआ । इस अवसर पर संगम के सदस्यों ने अपने-अपने परिवार के बच्चों को वीरता और नैतिकता की सीख देने का संकल्प लिया। झारखंड स्वाधीनता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता कहा कि गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों ने हिंदू सनातन धर्म की रक्षार्थ जो शहादत दी थी, सदा याद किया जाता रहेगा । कथाकार विजय केसरी ने कहा कि आज के बदली राजनीतिक और सामाजिक परिस्थिति में जिस प्रकार विदेशी शक्तियां देश की एकता और अखंडता को ध्वस्त करने में लगी हुई है। शिक्षाविद केसी मेहरोत्रा ने कहा कि वीर बालक दिवस यह बताता है कि सनातन धर्म की रक्षा...