जौनपुर, दिसम्बर 28 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। वीर बाल दिवस के अवसर पर नगर के चिल्ड्रेन गाइड स्कूल में धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों की स्मृति में प्रभात फेरी निकाली गई। यहां संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर की ओर से किया गया। आयोजित किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मछली शहर डॉ. अजय कुमार सिंह ने की। संचालन भूमि विकास बैंक के शाखा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्रभारी संतोष पटेल रहे। प्रभात फेरी निकालकर वीर बालकों के साहस और बलिदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। मुख्य अतिथि संतोष पटेल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान स्वीकार किया, लेकिन धर्म परिवर्तन नहीं किया। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.