रुद्रपुर, दिसम्बर 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शुक्रवार को वीर बाल दिवस पर आवास विकास स्थित चार साहिबजादे चौक पर सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने गुरु गोविंद सिंह महाराज के चार साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम स्थल पर चार साहिबजादों के त्याग, साहस और धर्मनिष्ठा को दर्शाने वाली एक विशेष चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से साहिबजादों के जीवन, उनके संघर्ष और बलिदान की ऐतिहासिक घटनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि भट्ट ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज के चार साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि मुगल शासन के अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए गुरु गोवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.