बुलंदशहर, दिसम्बर 19 -- नगर के दिल्ली रोड स्थित लीलावती कॉन्वेंट स्कूल में छात्रों को गुरुवार को सिख पंथ के दशम गुरु गोबिन्द सिंह के चारों पुत्रों के बलिदान की शौर्य गाथा देखकर सैकड़ों स्कूली बच्चे और शिक्षक बेहद भावुक हो गए। वीर बाल दिवस कार्यक्रम के माध्यम से गुरुपुत्रों की शहादत को नमन किया गया। राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा जिले भर में चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित लीलावती कान्वेंट स्कूल की सीनियर ब्रांच में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने मुग़लों के अत्याचारी शासन के दौरान खालसा पंथ के संघर्ष और बलिदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संस्था द्वारा बड़ी एलईडी स्क्रीन और साउंड सिस्टम लगाकर स्कूल के सैकड़ों बच्चों को एनिमेशन फ़िल्म चार साहिबज़ादे का विशेष प्रसारण किया गया। संचालन राष्ट्र चेतना मिश...