देहरादून, दिसम्बर 24 -- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मंत्री रेखा आर्या ने वीर बाल दिवस पर बुधवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में हुए एक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले 8 बच्चों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के लिए प्रेरक संदेश प्रेषित किया। उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी के अद्वितीय साहस, बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में साहस, नैतिक मूल्यों का प्रसार और उनके आत्मसम्मान, अधिकारों के प्रति जागरूकता करना था। मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन शासकीय व्यस्तता के चलते उन्होंने अपना संदेश आयोजकों को भेजा। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा क...