धनबाद, दिसम्बर 26 -- धनबाद। भाजपा ने शुक्रवार को वीर बाल दिवस को लेकर हाउसिंग कॉलोनी में झांकी निकाली। विधायक राज सिन्हा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं सिख समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को सरहिंद में इस्लाम स्वीकार करने से इनकार करने पर दीवार में जीवित चुनवा दिया गया था। माता गुजरी ने भी इस पीड़ा के बीच अपने प्राण त्याग दिए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...