कोडरमा, दिसम्बर 26 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 18 दिसंबर से चल रहे सफर-ए-शहादत शहीदी सप्ताह का समापन वीर बाल दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक किया गया। सेवादार यशपाल सिंह गोल्डन की देखरेख में आयोजित इस समापन समारोह में सिख इतिहास के महान बलिदानों को याद किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि किस तरह गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों और माता गुजरी जी ने धर्म, देश और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत रहिरास साहिब के पाठ के साथ हुई, जिसके बाद विशेष दीवान सजाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ वीर रस के शब्द और कविताएं प्रस्तुत कर संगत का मन मोह लिया। महिलाओं द्वारा भावपूर्ण कीर्तन किया गया। स. हरमन सिंह ने अपनी मधुर आवाज में शबद कीर्तन कर संगत को नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.