बलिया, दिसम्बर 24 -- रसड़ा (बलिया)। वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को स्थानीय श्रीनाथ बाबा मठ से महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि महाराज के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें स्कूल के बच्चों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रभात फेरी कस्बा के रोशन शाह बाबा रोड से होते हुए ब्रह्मस्थान, सदर बाजार, मुंसफी मोड़, थाना रोड, प्राइवेट बस स्टॉप मार्गो से भ्रमण करते हुए श्रीनाथ मठ पर पहुंच कर समाप्त हुई। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी, हर्ष नारायण सिंह, मंगल सिंह, अशोक गुप्त, विनोद तिवारी, अविनाश सिंह, शिशिर श्रीवास्तव, ध्रुवजी, ओमप्रकाश खरवार, संदीप कसेरा, अमित गुप्त, आशुतोष गुप्त, राहुल राय, अंजनी तिवारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.