जौनपुर, फरवरी 19 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की जयंती बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान कुलपति प्रो. वंदना सिंह सहित शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि स्व. वीर बहादुर सिंह का व्यक्तित्व सरलता, दूरदर्शिता और जनसेवा की भावना का अद्भुत उदाहरण था। वे ऐसे जननायक थे जिन्होंने समाज के हर वर्ग के विकास को अपनी प्राथमिकता बनाया। कहा कि उनका प्रशासनिक कौशल, निर्णय क्षमता और विकासोन्मुख दृष्टिकोण उन्हें एक प्रभावशाली और लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित करता है। मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी उनके जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.