बागपत, सितम्बर 29 -- राष्ट्रीय लोक दल (पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ) ने रविवार को बड़ौत पार्टी कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें वीर नारियों, वरिष्ठ पूर्व सैनिकों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। पार्टी संगठन के विस्तार और सक्रिय सदस्यता अभियान को भी नई गति मिली। रालोद पदाधिकारियों ने वीर नारियों को पुष्पमाला, शॉल, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर ने कहा कि वीर नारियां हमारे देश का गौरव हैं। उनके त्याग और बलिदान को शब्दों में बयां नहीं जा सकता। यह सम्मान उनके अदम्य साहस को नमन करने का छोटा प्रयास है। भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना से सेवानिवृत्त सैनिकों को भी मंच पर बुलाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि रालोद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.