लखीमपुरखीरी, मई 17 -- लखीमपुर। नगर पालिका लखीमपुर ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक और भावनात्मक निर्णय लेकर देशभक्ति की एक नई मिसाल पेश की है। अब नगर पालिका जिले के देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के वीर जवानों से गृह कर नहीं वसूल करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने कहा कि यह निर्णय हमारे जवानों के प्रति सम्मान के लिए लिया गया है। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे वीर सैनिक हर परिस्थिति में देश की रक्षा में डटे रहते हैं। यह छोटा सा प्रयास हमारी ओर से उनके त्याग और समर्पण को नमन करने की एक कोशिश है। इस निर्णय के तहत लखीमपुर नगर क्षेत्र में रहने वाले उन परिवारों को हाउस टैक्स से पूरी तरह से छूट दी जाएगी, जिनके सदस्य देश की सेना में सक्रिय रूप से सेवा दे रहे हैं। पालिका अध्यक्ष के इस निर्णय को जिले के सै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.