लखनऊ, फरवरी 16 -- लखनऊ। मुनाल संस्था की ओर से पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति व स्मृति पार्क बनवाने की अपील की गई। संस्था की ओर से बुधवार को मांग पत्र महापौर सुषमा खर्कवाल को विक्रम बिष्ट के नेतृत्व में दिया गया। विक्रम बिष्ट ने बताया कि गढ़वाली जी का परिवार आज भी उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर नजीबाबाद व कोटद्वार की सीमा रेखा पर रहता है। स्वतंत्रता संग्राम में गढ़वाली जी ने निहत्थे क्रांतिकारी पर गोली चलाने का अंग्रेजों का आदेश न मानते हुए आजीवन काला पानी की सजा स्वीकार की थी। ऐसे महापुरुष को याद करते हुए उनकी मूर्ति और स्मृति पार्क की स्थापना लखनऊ में की जाए। इस मौके पर अखिल भारतीय गढ़वाली समाज के सदस्य आशुतोष घिल्डियाल, राजेंद्र नेगी, मुकेश गोसाईं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.